प्यारे बापदादा की साक्षात मूर्त, मीठी दादी हृदयमोहिनी जी (दादी गुलज़ार जी), जिन्होंने पूरे ब्राह्मण परिवार के दिलों पर राज्य किया। बापदादा का साकार माध्यम बन प्रभू मिलन करवाया। दिव्य दृष्टि के वरदान द्वारा अव्यक्त वतन के अनेक रहस्य स्पष्ट किये। आज वह 85 वीं त्रिमूर्ति शिव जयन्ती के महान पर्व पर हम सबके बीच से विदाई ले बापदादा की गोद में समा गई।
13 तारीख सवेरे 10 बजे शान्तिवन में ही शक्ति भवन के सामने के बगीचे में उनके पार्थिव शरीर का अन्तिम संस्कार किया जायेगा। उसके पश्चात दोपहर 12 बजे प्यारे बापदादा को भोग स्वीकार कराया जायेगा।
LIVE: 13 March: Dadi Gulzar Last Rites | Awakening TV | Brahma Kumaris
Source: BK Global News Feed
Comment here